मिस्र से संबंधों को मजबूत बनाने में जुटा भारत, राष्ट्रपति को दिया ये खास न्योता
हाल के वर्षों में भारत और काहिरा के राजनीतिक व सैन्य संबंधों में मजबूती आई है। अब भारत ने मिस्र के राष्ट्रपति फतेह अस सिसी को अगले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। साल 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी को भेजे गए इस निमंत्रण को अफ्रीका और अरब दुनिया तक भारत की पहुंच बनाने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है।
Honoured to call on President Abdel Fattah El-Sisi of Egypt.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 16, 2022
Conveyed the warm greetings of PM @narendramodi and handed over a personal message. pic.twitter.com/JdqS2BBbxX
यह दूसरी बार है जब मोदी सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किसी अफ्रीकी देश के नेता को निमंत्रण भेजा है। इस साल भारत और मिस्र अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में अल सिसी के दिल्ली आने का मतलब होगा कि दोनों देशों के संबंधों को लेकर आने वाले समय में कुछ विशेष ऐलान किए जा सकते हैं।