इजराइल में जन्मदिन पार्टी करते लड़कों में हुई लड़ाई, भारतीय मूल के किशोर की हत्या

इजराइल के उत्तरी शहर किर्यत शमोना में जन्मदिन की पार्टी के दौरान भारतीय मूल के एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका नाम योएल लेहिंघेल था। टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के मुताबिक इजराइल पुलिस ने इस मामले में 13 से 15 साल की उम्र के आठ लड़कों को गिरफ्तार किया है।

लड़कों की आपसी लड़ाई में मारा गया योएल लेहिंघेल आईडीएफ लड़ाकू इकाई में शामिल होना चाहता था। (सांकेतिक तस्वीर)

18 वर्षीय योएल लेहिंघेल का परिवार लगभग एक साल पहले इजराइल के उत्तरी जिले के शहर हागलील में आकर बसा था। बन्नी मेनाशे यहूदी समुदाय से संबंध रखने वाला यह परिवार मूल रूप से उत्तर-पूर्व भारत में रहा करता था।