Skip to content

दुबई में चुंबक लगा है! तीन माह में विदेशी यात्रियों के आने का गजब रिकॉर्ड

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इसी अवधि में पिछले साल 12.70 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने दुबई की यात्रा की थी। इनमें भारतीय यात्रियों की संख्या 3.20 लाख थी। मार्च 2022 दुबई के लिए बहुत खास रहा। इस महीने में 17.80 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री दुबई आए।

Photo by Adam Le Sommer / Unsplash

दुबई ने इस साल जनवरी से मार्च के बीच करीब 39.70 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया। इनमें से भारतीय यात्रियों की संख्या 3.76 लाख रही। दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग ने कहा कि यह शहर के लिए शानदार वर्ष का संकेत है।

2 hours drive from Dubai into the desert
कोरोना का प्रकोप कुछ शांत होते ही यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। Photo by Fernando Jorge / Unsplash

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इसी अवधि में पिछले साल 12.70 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने दुबई की यात्रा की थी। इनमें भारतीय यात्रियों की संख्या 3.20 लाख थी। दुबई के लिए ओमान के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार स्रोत है।

दुबई के क्राउन प्रिंस और कार्यकारी परिषद के चेयरमैन शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने कहा कि पहले तीन महीनों में यात्रियों की इतनी बड़ी संख्या इस बात का सबूत है कि वैश्विक टूरिज्म रिकवरी में दुबई सबसे आगे है।

Person holding phone by taking pictures and videos on the modern smartphone camera
मार्च 2019 में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 16.10 लाख रही थी। Photo by Kate Trysh / Unsplash

अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल के शुरुआती तीन महीने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत होने के बाद से सबसे अच्छे रहे हैं। महामारी का असर अब कुछ शांत होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

मार्च 2022 दुबई के लिए बहुत खास रहा। इस महीने में 17.80 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री दुबई आए। महामारी से पहले के समय से इस महीने में 11 फीसदी का इजाफा आया था। मार्च 2019 में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 16.10 लाख रही थी।

Comments

Latest