गांधी-किंग स्कॉलर्स इनिशिएटिव में जीवंत है डॉ. मार्टिन लूथर किंग की विरासत

नागरिक अधिकार, सामाजिक न्याय और सबका समावेश... अमेरिकी समाज और अमेरिका की विदेश नीति के बुनियादी मूल्य हैं। ये वह मूल्य थे जिनके साथ प्रख्यात नागरिक अधिकार नेता डॉ. मार्टिन लूथर किंग (जूनियर) जीये और जिंदगी भर साझा किए। वह अमेरिकी इतिहास में जिम क्रो के बाद के युग में नागरिक अधिकार आंदोलन का दौर था।

इन मूल्यों के लिहाज से अमेरिका का संघर्ष और सफलता दोनों जारी हैं। नागरिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और सभी का समावेश करने वाली खोज में अमेरिका दुनिया भर के देशों के एक समूह में शामिल हो गया है।