ब्रह्मकुमारी की डॉ. बिन्नी को अमेरिका में एम्बेसडर फॉर पीस सम्मान
भारत की डॉ. बिन्नी सरीन को अमेरिका में यूनिवर्सिल पीस फाउंडेशन की तरफ से एंबेसडर ऑफ पीस सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. बिन्नी ब्रह्माकुमारी के राजस्थान स्थित माउंट आबू की समर्पित कार्यकर्ता हैं।
डॉ. बिन्नी को यह पुरस्कार उनके समर्पित जीवन, शांति, मानवता, भाईचारा और विश्व शांति की प्रगति के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। सम्मान के साथ उन्हें गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया।
डॉ. बिन्नी ने अमेरिका में शांति और सद्भावना यात्रा के दौरान मेडिटेशन और अभ्यास सत्र का आयोजन किया था। इससे बहुत से लोगों के जीवन में नई उम्मीद और विश्वास जागृत हुआ और आंतरिक शांति की अनुभूति हुई।
डॉ. बिन्नी अमेरिका के अलावा कनाडा के कई शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं। वह महिलाओं, युवाओं और अन्य लोगों को खुश और स्वस्थ जीवन जीने के सरल उपाय बताती हैं।
अमेरिका और कनाडा में उन्होंने भारतीय दूतावास के प्रमुख अधिकारियों को भी राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया था। वैंकूवर शहर में रोटरी क्लब की ओर से उनका सम्मान किया गया।