दिलीप कुमार: बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया। 98 वर्षीय अभिनेता के निधन से भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। कुछ दिनों पहले, उन्हें उम्र से संबंधित समस्याओं के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी द्वारा अभिनेता के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किए गए एक ट्वीट में कहा गया, "भारी मन और गहरे दुख के साथ, मैं अपने प्यारे दिलीप साब के निधन की घोषणा करता हूं।"

युवा दिलीप कुमार। फोटो क्रेडिट-(Courtesy: Twitter/@@NazBaloch_) 

दिवंगत अभिनेता को आज मुंबई के सांताक्रूज स्थित जुहू कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।