Skip to content

प्रवासी भारतीयों ने सिडनी में धूमधाम से की छठ पूजा

सिडनी में इस बार छठ पूजा का अलग ही उत्साह दिखा। कुछ लोगों ने घर में ही अर्घ्य दिया, वहीं बहुत से लोगों ने समुद्र किनारे छठी मैया की पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस पर्व के दौरान समुद्र के किनारे का दृश्य मन को मोह लेने वाला था।

समुद्र किनारे अर्घ्य देते श्रद्धालु। 

ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी में कई स्थानों पर छठ पूजा का  बड़े  हर्ष के साथ मनाया गया| भारतीय परम्परा और सांस्कृतिक धरोहर से पूरी दुनिया को रूबरू करने का एक अच्छा जरिया बन गए हैं ये पावन त्योहार। भारत  के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्यों और नेपाल देश में खासतौर से  मनाया जाने वाला ये त्यौहार आज पूरे विश्व में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

सिडनी में समुद्र किनारे उगते सूर्य की प्रतीक्षा करते व्रती।

भगवान सूर्य (सूर्य देव) और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय प्राचीन हिंदू त्योहार, कार्तिक महीने में दिवाली के छह दिनों के बाद  मनाया जाता है,  चार दिनों की अवधि में अपने परिवार के सदस्यों की भलाई, विकास और उन्नति  के लिए व्रतियों या भक्तों द्वारा भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की जाती है।इसमें व्रती सात्विकता और स्वछता का खास ध्यान रखते है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest