Skip to content

पहली बार जा रहे हैं भारत, इन शहरों की यात्रा जरूर करें, बहुत कुछ है वहां

भारत एक अद्भुत देश है जहां के अलग-अलग शहर अलग-अलग तरह की सुंदरता और दिव्यता समेटे हुए हैं। यहां की यात्रा सही मायनों में जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। यहां के शहर प्राचीनतम इतिहास समेटे हुए हैं तो आधुनिकता का बोलबाला भी सिर चढ़कर बोलता दिखाई देगा।

Photo by JK / Unsplash

भारत एक अद्भुत देश है जहां के अलग-अलग शहर अलग-अलग तरह की सुंदरता और दिव्यता समेटे हुए हैं। यहां की यात्रा सही मायनों में जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। गर्म रेगिस्तान से लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों तक भारत देश हर मायने में आपको आश्चचर्यचकित कर देगा। इसलिए अगर आप पहली बार भारत यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं यहां के कुछ बेहद खूबसूरत स्थानों के बारे में जिन्हें आपको अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए।

National War Memorial, India
इस शहर का कई बार निर्माण हुआ, कई बार विनाश हुआ और फिर निर्माण हुआ। Photo by Devansh Sharma / Unsplash

दिल्ली: पहली बार भारत आने वाले लोग यहां की राजधानी नई दिल्ली की सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं। इसे भारत का दिल कहा जाता है। बेहद समृद्ध इतिहास रखने वाला यह शहर कई शासकों के शासन का गवाह रहा है। इस शहर का कई बार निर्माण हुआ, कई बार विनाश हुआ और फिर निर्माण हुआ। कई ऐतिहासिक स्थलों का घर यह शहर निश्चित तौर पर यात्रा करने का आपका नजरिया बदल देगा।

Itimad ud daulah ~ Agra
आगरा में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग जैसी जगहें भी दर्शनीय स्थल हैं। Photo by Shreshth Gupta / Unsplash

आगरा: ताज नगरी के नाम से प्रख्यात आगरा में प्रेम के प्रतीक ताज महल को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। एक तरह से अगर आप भारत आते हैं और ताज महल देखने नहीं जाते हैं तो आपकी भारत यात्रा पूरी नहीं मानी जाती।  मुगल बादशाह शाहजहां ने 1632 में ताज महल का निर्माण अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। इसके अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग जैसी जगहें भी दर्शनीय स्थल हैं।

Classic Tram
यहां की कला, कारीगरी और संगीत पूरी दुनिया में विख्यात है। Photo by Nazish Mirekar / Unsplash

कोलकाता: इतिहास, संस्कृति और भोजन के लिए मशहूर कोलकाता ऐसा शहर है जो आपको एक अलग भारत की झलक दिखाएगा। इस शहर की खास बात है कि इसने समय के साथ खुद को बदला भी है और अपनी संस्कृति को बनाए भी रखा है। यहां की कला, कारीगरी और संगीत पूरी दुनिया में विख्यात है।

भारत के सबसे पसंदीदा बीच डेस्टिनेशन गोवा को इसकी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। Photo by Vivek Sharma / Unsplash

गोवा: भारत के सबसे पसंदीदा बीच डेस्टिनेशन गोवा को इसकी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसकी पुर्तगाली विरासत और स्वादिष्ट भोजन इसे बहुत खास बनाता है। यहां आप साल के किसी भी समय जा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि अगर आप पार्टी करना चाहते हैं तो वैसे भी स्थान यहां मिलेंगे और अगर आप प्रकृति के बीच खोना चाहते हैं तो उस तरह के बीच भी आपको खूब मिलेंगे।

मुंबई एक ऐसा शहर है जहां हर तरह के यात्री के लिए कुछ न कुछ है। Photo by Sohan Rayguru / Unsplash

मुंबई: सपनों की नगरी मुंबई पूरी दुनिया से यात्रियों को कई कारणों से अपनी ओर आकर्षित करती है। कुछ लोग इसकी नाइट लाइफ के लिए यहां आते हैं तो कई इसके बेहद खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए। मुंबई एक ऐसा शहर है जहां हर तरह के यात्री के लिए कुछ न कुछ है। बॉलीवुड का घर मुंबई अपने आस-पास भी कई खूबसूरत स्थल समेटे हुए है।

Elephant rides in Kerala India
यह देश का सबसे अधिक शिक्षित राज्य भी है। Photo by Kunal Kalra / Unsplash

केरल: भगवान के घर के नाम से मशहूर केरल की यात्रा असल मायनों में बेहद खूबसूरत अनुभव है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थान कई आकर्षक किलों, जंगलों को समेटे हुए है। अगर भारत आने की योजना बना रहे हैं तो केरल को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लीजिए। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। यह देश का सबसे अधिक शिक्षित राज्य भी है।

Comments

Latest