दलीप सिंह को 'ब्लूमबर्ग 50' में जगह, रूस और पुतिन के खिलाफ लगवाए थे प्रतिबंध

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की रूपरेखा तैयार करने वाले अमेरिका के पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर दलीप सिंह को इस साल की ब्लूमबर्ग 50 में शामिल किया गया है। इस सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिन्होंने ग्लोबल बिजनेस को परिभाषित किया होता है।

यूक्रेन के खिलाफ हमले को देखते हुए रूस को वैश्विक वित्तीय व्यवस्था से अलग-थलग करने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रयासों में दलीप सिंह ने केंद्रीय भूमिका निभाई थी। उस समय वह व्हाइट हाउस के लिए शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। उनकी सलाह पर पुतिन और रूस के खिलाफ कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए थे।