मशहूर शो 'द वॉयस ऑस्ट्रेलिया' में 12 साल की जानकी ईश्वर (Janaki Easwar) ने अपनी गायन प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बिली इलिश के सॉन्ग 'लवली' पर परफॉर्मेंस दी, जिसमें कई भारतीय लिंक्स भी जुड़े हुए हैं। जानकी ने शो के जज गाय सेबेस्टियन के अनुरोध पर भारतीय शास्त्रीय गाना भी गाया, जिसने पूरे भारतीय समुदाय का नाम रोशन कर दिया।
जानकी ईश्वर चैनल 7 की गायन प्रतियोगिता में ऑडिशन देने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की गायिका बन गई हैं। अमेरिकी गायक-गीतकार बिली इलिश के 'लवली' के उनके कवर ने न केवल शो के सभी जजों को काफी प्रभावित किया बल्कि उनकी परफॉर्मेंस के बाद जजों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।