बिल और हिलेरी क्लिंटन ने प्रियंका चोपड़ा के 'सोना' में डिनर का लुत्फ उठाया

भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क सिटी रेस्तरां 'सोना' में पिछले सप्ताह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी पहुंचे। बिल और हिलेरी अपने मित्रों के साथ डिनर करने पहुंचे थे।

रेस्तरां में खान-पान के लिए आए अन्य लोगों ने 'पेज सिक्स' को बताया कि पावर कपल 'सोना' में 26 सितंबर को अपने मित्रों के साथ डिनर के लिए आया था। प्रियंका का यह रेस्तरां न्यूयार्क के फ्लैटिरॉन जिले में है।