प्रख्यात विद्वान और कानून की प्रोफेसर सुधा सेट्टी को क्यूनी स्कूल ऑफ लॉ (CUNY School of Law) का डीन नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति एक जुलाई 2022 से प्रभावी होगी। एक क्यूनी स्कूल का नेतृत्व करने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई मूल की शख्सियत हैं। वह एडुआर्डो आरसी कैपुलोंग की जगह लेंगी जो मार्च 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
साल 2018 में सेट्टी को वेस्टर्न न्यू इंग्लैंड स्कूल ऑफ लॉ का डीन नियुक्त किया गया था। तब वह अमेरिका में दक्षिण एशियाई मूल की पहली महिला बनी थीं, जिसे अमेरिकी बार एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त किसी लॉ स्कूल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह क्यूनी स्कूल के फैकल्टी डेवलपमेंट एंड इंटेलेक्चुअल लाइफ में एसोसिएट डीन के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।