कोरोना प्रतिबंधों में राहत मिलने के बाद यूके की ओर दिखा भारतीय पर्यटकों का रुझान, पर्यटन वीसा में 630% इजाफा

पढ़ाई हो, काम हो या पर्यटन हो यूनाइटेड किंगडम (UK) अभी भी भारतीयों के बीच पसंदीदा डेस्टिनेशंस में से एक बना हुआ है। यह जानकारी यूके इमिग्रेशन स्टैटिस्टिक्स की ओर से जारी डाटा में सामने आई है।

इसके अलावा जून अंत तक लगभग एक लाख तीन हजार भारतीय नागरिकों वर्क वीजा मिले हैं। Photo by Genevieve Perron-Migneron / Unsplash

डाटा के अनुसार जून 2022 तक इस साल लगभह एक लाख 18 हजार भारतीय छात्रों को स्टूडेंट वीजा जारी किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 89 फीसदी का इजाफा हुआ है। यूके में स्पॉन्सर्ड स्टडी वीजा हासिल करने के मामले में सबसे बड़ी नागरिकता के रूप में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।