इंफोसिस में 20 साल काम किया, अब इस नामी कंपनी में CEO बने भारतवंशी रवि कुमार

अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में सूचीबद्ध कॉग्निजेंट कंपनी ने भारतीय मूल के रवि कुमार एस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और बोर्ड सदस्य नियुक्त किया है। इससे पहले इन दोनों ही पदों पर ब्रायन हम्फ्रीज थे। अब वह दोनों भूमिकों को छोड़कर 15 मार्च 2023 तक कंपनी के लिए विशेष सलाहकार के रूप में बने रहेंगे।

कॉग्निजेंट ने पहले घोषणा की थी कि रवि कुमार कॉग्निजेंट अमेरिका के अध्यक्ष के रूप में कंपनी में शामिल होंगे।

रवि कुमार एस इससे पहले इंफोसिस में थे जहां उन्होंने लगभग 20 साल तक अपनी सेवाएं दी थीं। यहां उन्होंने विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभाई थीं। जनवरी 2016 से अक्टूबर 2022 तक उन्होंने इंफोसिस में बतौर अध्यक्ष काम किया था।