ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले भारतीय मूल के बलजिंदर सिंह की एक घटना में मौत हो गई थी। अब इस मामले में एक फोर्कलिफ्ट ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 40 वर्षीय सिंह का एक फरवरी 2021 को पश्चिमी सिडनी में कार्यस्थल पर हुए एक हादसे में निधन हो गया था जब वह एक ट्रक और फोर्कलिफ्ट के बीच दब गए थे।
Support link : https://www.gofundme.com/f/support-baljinder-singhs-family
घटना की जानकारी पाकर वहां पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी लेकिन गंभीर चोटों के चलते सिंह ने दम तोड़ दिया था। मामले की जांच के बाद नेपियन पुलिस एरिया कमांड ने सिंह के एक सह कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय इस व्यक्ति को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।