सिनसिनाटी के मेयर की दलाई लामा से मुलाकात, अमेरिका यात्रा का निमंत्रण दिया
अमेरिकी शहर सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरेवल ने हाल ही में अपनी भारत यात्रा पूरी की है। भारत में उन्होंने धर्मशाला जाकर 14वें दलाई लामा से भी मुलाकात की। पुरेवल तिब्बती और भारतीय विरासत से ताल्लुक रखते हैं। पुरवेल सिनसिनाटी के पहले एशियन-अमेरिकन मेयर हैं।
As a Tibetan-American, it is a special honor to be recognized by His Holiness. I am inspired by the @DalaiLama’s words on our shared concern for our most vulnerable neighbors, and it would be my honor to introduce His Holiness to the Queen City.https://t.co/UhuU1jiaWz
— Aftab Pureval (@AftabPureval) January 4, 2022
His Holiness the 14th Dalai Lama granted an audience to Aftab Pureval, Mayor of Cincinnati and Mayor Greg Fischer, Louisville - City of Compassion and the other visiting delegation from US at His Holiness’ residence in Dharamshala on 5 December 2022.
— Tibet.net (@NetTibet) December 5, 2022
Photo courtesy | OHHDL pic.twitter.com/IpXMqhysEg
पुरेवल (39) सैन लिएंड्रो, कैलिफोर्निया के मेयर पॉलीन कटर सहित महापौर और सरकारी हस्तियों के दल के साथ भारत गए थे। इस यात्रा में लुइसविले के मेयर ग्रेग फिशर, पिट्सबर्ग के पूर्व मेयर बिल पेडुटो, ओकलैंड के मेयर लिब्बी शाफ और समाजसेवी लोनी अली और मुहम्मद अली की पत्नी भी शामिल थीं।