भारत स्थित अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में गायब हुए एक किशोर को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ढूंढ निकाला है। उसने इस बात की जानकारी इंडियन आर्मी को दी है। PLA ने बताया कि उन्होंने ऊपरी सियांग जिले में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LOC) से एक किशोर को पकड़ा है। हालांकि क्या वह वही भारतीय है इस बात की पुष्टि अभी PLA ने नहीं की है।
तेजपुर से पीआरओ लेफ्टिनेंड कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने भारतीय समाचार को बताया कि PLA ने पुष्टि की है कि उन्हें लाइन ऑफ एक्चूअल कंट्रोल (LOC) के पार चीनी इलाके से एक किशोर को ढूंढकर पकड़ा है जो भारतीय मालूम पड़ता है। अभी PLA किशोर की तस्वीर देखकर पुष्टि करेगी जिसके बाद ही उसके भारत वापसी की सारी प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ऊपरी सियांग जिले से एक ही भारतीय के लापता होने की जानकारी मिली है। ऐसे में संभव है कि वही किशोर PLA को चीनी सीमा में मिला है।