कनाडा की व्हिसलर पुलिस ने बताया है कि गैंगस्टर मनिंदर धालीवाल की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 24 वर्षीय गुरसिमरन सहोता और 20 वर्षीय तनवीर खाख भी शामिल है। सर्रे के रहने वाले इन दोनों लोगों पर पुलिस ने फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है।
गिरफ्तार किए गए बाकी तीन की भूमिका निर्धारित की जा रही है। जांच अभी जारी है। बता दें कि मनिंदर धालीवाल और सतिंदर गिल की रविवार को व्हिसलर के ब्रिटिश कोलंबिया रिजॉर्ट गांव में हत्या कर दी गई थी। यह घटना एयर इंडिया बम धमाके में बरी किए गए रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के 10 दिन बाद हुई है।
Canada: गैंगस्टर मनिंदर धालीवाल मर्डर में 2 पंजाबियों समेत 5 गैंगस्टर धरे गए
गिरफ्तार किए गए लोगों में 24 वर्षीय गुरसिमरन सहोता और 20 वर्षीय तनवीर खाख भी शामिल है। सर्रे के रहने वाले इन दोनों लोगों पर पुलिस ने फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है।
