47 मरीजों के यौन शोषण के गुनहगार डॉक्टर पर अदालत ने नहीं किया रहम

साल 1983 से 2018 तक महिला रोगियों का यौन शोषण करने के दोषी करार भारतीय मूल के डॉक्टर की सजा में ढील की अपील को ब्रिटेन की अदालत ने खारिज कर दिया है। स्कॉटलैंड के नॉर्थ लनार्कशायर में रहने वाले 73 वर्षीय कृष्णा सिंह को यौन अपराध के जुर्म में 12 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि कृष्णा सिंह एमबीई से साल 2013 में सम्मानित डॉक्टर हैं।

कृष्णा सिंह को 54 मामलों पर दोषी ठहराया गया था। 47 महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। 

कृष्णा सिंह को 54 मामलों में दोषी ठहराया गया था। 47 महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इन महिलाओं में कुछ बलात्कार पीड़िता, किशोरी और कुछ गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। सिंह के वकीलों ने सजा को चुनौती देने की मांग की थी लेकिन न्यायाधीश ने अपील को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी।