महाराजा दलीप सिंह की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री सोफिया को ‘ब्लू प्लैक’

भारत में सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी और ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री सोफिया दलीप सिंह को उनके ऐतिहासिक इमारत के लिए लंदन में उन्हें ‘ब्लू प्लैक’ यानी नीली पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लंदन में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए ब्रिटेन में 1900 के दशक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इंग्लिश हैरिटेज चैरिटी की तरफ से ऐतिहासिक इमारतों को उसकी खास वजह से सम्मान दिया जाता है। सम्मान के तौर चिन्हित की जाने वाली इन इमारतों को स्मारक पट्टियां दी जाती हैं, जिसे ‘ब्लू प्लैक’ कहा जाता है। वर्ष 2023 के लिए ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह का 19वीं सदी का घर भी इसमें शामिल है।