भारत में NRI डिपॉडिट में गिरावट का सिलसिला टूटा, रंग ला रहे सरकारी उपाय!

विदेश में रहने वाले अनिवासी भारतीयों (NRI) की जमा राशि में गिरावट का सिलसिला टूट गया है। वित्त वर्ष 2023 में पहली बार अक्टूबर के महीने में एनआरआई जमा में बढ़ोतरी हुई है और यह सितंबर के 133.67 अरब डॉलर से बढ़कर 134.54 अरब डॉलर हो गया है। इसकी एक वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा एनआरआई जमा खातों में आवक बढ़ाने के कदम माने जा रहे हैं।

जुलाई में रिजर्व बैंक ने एनआरआई जमा खातों में धन की आवक बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए थे।

आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि एनआरआई जमा में वित्त वर्ष 23 के पहले 6 महीने से लगातार कमी हो रही थी। मार्च 2022 में यह 139 अरब डॉलर था जो सितंबर में गिरकर 133.67 अरब डॉलर रह गया था। एक साल पहले यह 141.3 अरब डॉलर था।