Skip to content

ऑस्ट्रेलिया में रेकॉर्ड स्क्रींस पर रिलीज होगी रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र'

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में लिखा कि ब्रह्मास्त्र ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने जा रही है। यह 300 से अधिक स्क्रींस (सभी भाषाओं में) पर रिलीज होगी। इसे आर्ट हाउस चेन 'पैलेस सिनेमाज' में भी दिखाया जाएगा। यहां प्रदर्शित होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी।

भारतीय फिल्मी सितारे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmāstra) नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरा होने में लगभग पांच साल का समय लगा है। अब जब यह फिल्म रिलीज होने वाली तो फैंस के बीच इसे लेकर खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर यह फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी यह फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज होने जा रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऑस्ट्रेलिया में ब्रह्मास्त्र का स्क्रीन काउंट शेयर किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि ब्रह्मास्त्र ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने जा रही है। यह 300 से अधिक स्क्रींस (सभी भाषाओं में) पर रिलीज होगी। इसे आर्ट हाउस चेन 'पैलेस सिनेमाज' में भी दिखाया जाएगा। यहां प्रदर्शित होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest