बर्थडे गर्ल: सनी लियोनी को हल्के में न लें, आप जानते हैं उनके बारे में ये खास बातें?

बॉलीवुड की हसीन अदाकारा सनी लियोनी आज अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। कभी अपने बोल्ड अवतार के लिए विवादों में रहीं सनी अब एक संजीदा एक्ट्रेस, वाइफ और लविंग मदर के रूप में जानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भारत और उसके बाहर भी है। सनी भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इस उत्तर अमेरिकी देश में की थी।

सनी लियोनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग में काम किया है। हिंदी सिनेमा में एंट्री से पहले उन्होंने एडल्ट फिल्मों में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि बॉलीवुड में काम करने के बाद उन्होंने वह दुनिया कहीं पीछे छोड़ दी। आज जब उनका बर्थडे है तो हम उनके जीवन के कुछ ऐसे ही रोचक किस्सों पर बात करेंगे।

सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर है। 

बेकरी में काम किया करती थीं सनी

सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर है लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही अपना नाम बदल कर सनी कर लिया था। एडल्ट फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले वह जर्मन बेकरी में काम करती थीं। सनी स्कूल के दिनों में मेडिकल फील्ड में जाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने पीडियाट्रिक नर्स की भी ट्रेनिंग ली थी। हालांकि उनकी किस्मत उन्हें बॉलीवुड खींचकर ले आई।

अपने बच्चों के साथ सनी लियोनी।

बीबीसी की प्रभावशाली महिलाओं में बनाई जगह

सनी लियोनी के लिए वह क्षण काफी यादगार था, जब उन्हें 2016 में बीबीसी ने 100 सबसे अधिक प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।  2020 में वह गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च की गई भारतीय सेलिब्रिटी बन गई थीं। उन्हें अकेले जनवरी और अप्रैल के बीच 31 लाख बार सर्च किया गया था।

'जिस्म 2' की इस एक्ट्रेस का आज अपना मेकअप ब्रांड भी है।

सनी का है अपना मेकअप ब्रांड

'जिस्म 2' की इस एक्ट्रेस का आज अपना मेकअप ब्रांड भी है। उन्होंने यह कंपनी 2018 में शुरू की थी। उन्होंने अपने ब्रांड को 'स्टार स्ट्रक कॉस्मेटिक' नाम दिया है।  एनिमल राइट के लिए काम करने वाली सनी के उत्पाद PETA वेरिफाइड हैं। वह खुद भी PETA से जुड़ी हुई हैं। वह भारत की पहली सेलिब्रिटी रही हैं, जिन्होंने अपना खुद का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह उपलब्धि उन्होंने 2016 में ही हासिल कर ली थी।

पति डेनियल के साथ सनी लियोनी।

जब सनी गोद ली एक बच्ची

सनी की निजी जिंदगी की बात करें तो वह एक बेहतरीन इंसान हैं। सनी लियोनी ने अपने पार्टनर डेनियल वेबर के साथ 2011 में शादी के बंधन में बंधी थीं। सनी और डेनियल ने 2017 में एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम उन्होंने निशा रखा। इस जोड़े को बाद में सरोगेसी से जुड़वां बेटे आशेर और नूह हुए। हालांकि इससे गोद ली हुई बच्ची निशा के प्रति उनके प्यार में कोई कमी नहीं आई है। ये जोड़ा अक्सर ही तीनों बच्चों के साथ प्यार भरे पल बिताता हुआ नजर आता है, जिसका तस्वीरें सनी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।