Skip to content

भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने कराया था अयोध्या के इस शिव मंदिर का निर्माण

भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का अयोध्या एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है।

भारत के उत्तर प्रदेश का प्रमुख धार्मिक शहर अयोध्या भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सैकड़ों सालों बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है और इस पर दुनियाभर के करोड़ों हिंदुओं की नजरें टिकी हुई हैं। हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बयान जारी कर बताया कि दिसंबर 2023 तक राम मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा और वह गर्भगृह के दर्शन कर पाएंगे। इस मंदिर को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं और अगले कुछ सालों में उनकी रामलला के दर्शन करने की इच्छा पूरी हो जाएगी।

यह शिव मंदिर धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और हर साल लाखों लोग यहां आकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं। Photo : https://ayodhya.nic.in/

अयोध्या में राम मंदिर के अलावा भी कई धार्मिक स्थल हैं, जिनसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से जुड़ी कथाएं प्रचलित हैं। अयोध्या जाने वाले भक्तों इन स्थानों पर जाकर यात्रा को यादगार बनाते हैं। आज आपको अयोध्या के प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसे श्रीराम के पुत्र कुश ने बनवाया था। यह शिव मंदिर धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और हर साल लाखों लोग यहां आकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest