Skip to content

क्या वाकई 'कड़वी जुबान' है स्टार्टअप की दुनिया के इस बादशाह की?

ग्रोवर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज भी बने थे। वहां भी उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाए गए थे। इस बीच पता चला कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर ने कोटक महिंद्रा बैंक को 31 अक्टूबर, 2021 को एक कानूनी नोटिस भेजा था।

अगर आप दुकानों पर यूपीआई के जरिये पेमेंट करते हैं तो आपने कई जगहों पर भारतपे का क्यूआर कोड देखा होगा। डिजिटल पेमेंट की दुनिया में इस स्टार्टअप की वैल्यू 7 लाख करोड़ रुपये की है। इस कंपनी को खड़ा किया है भारत की राजधानी दिल्ली के अशनीर ग्रोवर ने। दिल्ली आईआईटी और आईआईएम, अहमदाबाद से पढ़े अशनीर इन दिनों विवादों में हैं। उन्होंने जिस कोटक महिंद्रा बैंक से अपने केरियर की शुरुआत की थी, आज उसी बैंक के एक कर्मचारी से कथित गाली-गलौज को लेकर विवादों में हैं। हालांकि ग्रोवर ने तमाम आरोपों को खारिज किया है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। आखिरकार उन्होंने इस साल मार्च महीने तक छुट्टी पर जाने का फैसला कर लिया है।

दरअसल अशनीर ग्रोवर का विवाद 5 जनवरी को तब गरमाया, जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आया। आरोप लगा कि ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर इस क्लिप में कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। वह नायका के आईपीओ में शेयर नहीं पाने से नाराज थे। इसके अगले दिन ग्रोवर ने ट्वीट कर इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ घोटालेबाज इस क्लिप का इस्तेमाल करके मुझसे पैसे उगाही करने की कोशिश कर रहे हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest