भारतीय कांग्रेस को नए मुखिया से मिलेगी नई ऊर्जा, IOCUSA ने जताई उम्मीद

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए (IOCUSA) के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। अब्राहम ने उम्मीद जताई कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयार हो सकेगी।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए (IOCUSA) के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को बधाई दी।

अब्राहम ने अपने संदेश में कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का नया मुखिया चुनने के लिए हुए इस चुनाव ने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी न सिर्फ लोकतंत्र में विश्वास करती है बल्कि खुद भी उसका पालन करती है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस चुनाव में खड़गे के मुकाबले मैदान में शशि थरूर उतरे थे।