भारतीय वैज्ञानिकों का जवाब नहीं, अंटार्कटिका में नई काई खोजी, नाम रखा भारतीन्सिस

अंटार्कटिका में पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जीव वैज्ञानिकों ने काई की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसका नाम उन्होंने ब्रायम भारतीन्सिस रखा है। अंटार्कटिका के निर्जन इलाके में मौजूद भारतीय अनुसंधान केंद्र ने इसको यह नाम दिया है। यह नाम हिंदू देवी भारती के नाम पर रखा गया है, जिन्हें सीखने की देवी भी कहा जाता है।

इस प्रजाति की सबसे पहले खोज डॉ. फेलिक्स बास्ट ने अनुसंधान केंद्र के नजदीक चट्टानों पर की। फेलिक्स ध्रुवीय और समुद्री जीव वैज्ञानिक हैं जो पंजाब की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के प्रमुख हैं। फेलिक्स भारती के अंटार्कटिका अभियान 2016-17 का हिस्सा थे।

धरती के बढ़ते तापमान की वजह से अंटार्कटिका में काफी अधिक बर्फ पिघलने लगी है। Photo by Torsten Dederichs / Unsplash