वर्तमान समय में संयुक्त राज्य अमेरिका में 4 मिलियन (करीब 40 लाख) भारतीय रह रहे हैं। इनमें से 16 लाख वीजा धारक हैं और करीब 10 लाख लोगों का जन्म अमेरिका में हुआ था। इसके अलावा करीब 14 लाख लोग यहां के स्थायी निवासी हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले 50 से अधिक वर्षों से लगातार भारतीय प्रवास कर रहे हैं।
वर्ष 2019 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में करीब 27 लाख भारतीय प्रवासियों को स्थायी निवास (Permanent Residence) मिल चुका है। अमेरिका में बस चुके भारतीयों की अगली पीढ़ी यहां रहकर, पढ़ाई करके और नौकरी कर देश के समग्र विकास में योगदान दे रही है। आज आपको भारतीय अमेरिकियों के बारे में 5 रोचक तथ्य बताएंगे। इन्हें जानकर आप भी गर्व महसूस करेंगे।