अमेरिका के राज्य न्यू जर्सी के प्लेन्सबोरो में भारतीय अमेरिकी डॉ. श्रीरंगा अरवापल्ली की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारा वह रकम लूटना चाहता था, जो उन्होंने एक कैसीनो में जीती थी। आरोपी जेकाई को पेंसिल्वेनिया लोकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. श्रीरंगा अरवापल्ली वहां की आरेक्स लैबोरेटरीज नाम की कंपनी के प्रमुख हैं। वह 26 अक्टूबर की रात एक कैसीनो से वापस घर आ रहे थे जहां उन्होंने 10 हजार डॉलर जीते थे। आरोपी डॉ. श्रीरंगा का कैसीनो से ही पीछा कर रहा था। अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो पुलिस प्रमुख फ्रेड टेवेनर ने कहा है कि कथित हमलावर 27 वर्षीय जेकाई रीड-जॉन पेंसिल्वेनिया से ही श्रीरंगा के पीछे था जिसके बाद उसने प्लेन्सबोरो में उनके निवास स्थान पर उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि श्रीरंगा के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। उन्हें हमले के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।