Skip to content

भारत में कोरोना के लगे 1,00,00,00,000 टीके

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस ने भारत की तारीफ में एक ट्वीट कर लिखा- “बधाई हो, पीएम नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और भारत के लोगों को COVID19से कमजोर आबादी की रक्षा करने और वैक्सीन इक्विटी लक्ष्यों को प्राप्त करने के आपके प्रयासों के लिए।"

करीब 135 करोड़ की आबादी वाले देश भारत ने गुरुवार, 21 अक्टूबर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उसने कोरोना महामारी के वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ से पार कर लिया है। दुनियाभर मे सिर्फ चीन ही इस आंकड़े को पार कर पाया है। इस उपलब्धि के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी भारत को बधाई दी है, साथ ही इजराइल व अन्य देशों ने भी सराहना की है। भारत में इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है और भारत सरकार के अलावा अन्य राज्य सरकारें इस आंकड़े को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

भारत ने 10 महीने पहले इस वर्ष 16 जनवरी 2021 से कोविड वैक्सीनेशन शुरू किया था और 21अक्टूबर 2021को 279 दिन में ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब तक केवल चीन ने ही 100 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण किया है। अब भारत यह कारनामा करने वाला दूसरा देश बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भारत में वैक्सीनेशन की यह संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका में लगे टीकों की संख्या से दोगुनी है। यह संख्या जापान से पांच गुना, जर्मनी से नौ गुना और फ्रांस से 10 गुना अधिक है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। जबकि 31प्रतिशत से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest