अनोखे भारत का अद्भुत त्योहार, इस गांव में लोग एकदूसरे पर बरसाते हैं पत्थर

एकदूसरे पर पत्थर बरसाने वालों को आमतौर पर पुलिस पकड़ ले जाती है, जेल हो जाती है। लेकिन भारत के हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा गांव है जहां पत्थरबाजी को अपराध नहीं माना जाता बल्कि इसे एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस गांव का नाम धामी है। ये राज्य की राजधानी शिमला से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वार्षिक रूप से मनाया जाने वाला यह त्योहार एक जुलूस से शुरू होता है जो धामी गांव में एक मंदिर से निकलता है। Photo for Representational Purpose

बीते मंगलवार को इस गांव में यह अनोखा त्योहार मनाया गया था जिसे यहां के लोग पत्थरों का खेल कहते हैं। इसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए थे। इस दौरान दो दल बनते हैं जो एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाते हैं। वाजिब सी बात है कि इस दौरान कुछ लोग घायल भी होते हैं।