भारत के अलावा इन देशों में भी 15 अगस्त को मनाया जाता है 'स्वतंत्रता दिवस!'

भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। करीब 200 सालों बाद ब्रिटिश हुकूमत के शासन से भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासी आजादी का जश्न मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत इकलौता ऐसा देश नहीं है, जहां 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होता है। विश्व के कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। कई अन्य देश भी 15 अगस्त को आजाद हुए थे। इन सभी देशों में इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।