भारत-ब्रिटेन के हवाई किराए में जल्द राहत नहीं, हल्की होती यात्रियों की जेब

कोविड के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के चलते ब्रिटेन समेत कई देशों ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाते हुए रेड लिस्ट में शामिल किया था। हालांकि स्थिति में सुधार होने पर बीती 8 अगस्त को ब्रिटेन सरकार ने प्रतिबंधों में राहत देने का ऐलान किया। भारत को अब एंबर लिस्ट में शामिल कर लिया है और अब लोग ब्रिटेन की यात्रा कर सकते हैं।  यात्रियों को इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करना होगा।

भारत और ब्रिटेन के बीच यात्रा शुरू होने पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव गुप्ता ने शनिवार को ट्विटर पर बताया कि छूट मिलने से ठीक एक दिन पहले भारत-यूके उड़ानों का किराया आसमान छू गया। ट्विटर पर किराए को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन उड्डयन मंत्रालय ने इस बात को खारिज किया है।