भारत और स्विट्ज़रलैंड का बॉलीवुड कनेक्शन

महान फ़िल्मकार राज कपूर की फिल्म ‘संगम’ से लेकर यश चोपड़ा की ‘दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएँगे’ तक - अब तक दो सौ से अधिक बॉलीवुड फ़िल्मों को स्विट्ज़रलैंड में फ़िल्माया जा चुका है।

स्विट्ज़रलैंड केवल स्विस घड़ी, चॉकलेट, आल्प्स पर्वतमाला और प्रमुख टैक्स हेवन देश के तौर पर दुनिया भर में लोकप्रिय नहीं है बल्कि भारतीय सिनेमा के साथ भी इसका प्रगाढ़ संबंध रहा है।

यह देश हमेशा से रोमांटिक बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए पसंदीदा स्थल रहा है। सत्तर के दशक में बॉलीवुड रोमांस स्विट्ज़रलैंड में फ़िल्माए गए दृश्यों के बग़ैर अधूरा होता था। कमोबेस आज भी बॉलीवुड के लिए स्विट्ज़रलैंड की झलक इतनी ही मायने रखती है।