गर्मियों में भारत जा रहे हैं, इन प्रसिद्ध स्थलों की यात्रा से बचना ही बेहतर!

भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है। यहां पर पर्यटकों के लिए ढेरों रोमांचक स्थल हैं। हालांकि गर्मियों के दिनों में भारत में धूप काफी तीखी हो जाती है। ऐसे में चिलचिलाती धूप कई लोगों के लिए असहनीय हो सकती है। यदि आप भी ऐसे लोगों में हैं तो आपको गर्मियों में भारत के कुछ स्थलों पर जाने से बचना चाहिए। आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जो हैं तो बेहद अनोखी लेकिन गर्मियों में जाने के लिहाज से उपयुक्त नहीं हैं। हालांकि पहाड़ी इलाकों में जाकर आप ठंडक का अहसास कर सकते हैं।

Photo by Ravi N Jha / Unsplash

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनिया भर में सिख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लोकप्रिय स्थल है। यह शहर आस्था का प्रतीक है। यहां के सुंदर नजारे बेहद लुभावने हैं। हालांकि गर्मियों में शहर में घूमना काफी असहज हो सकता है। यहां का सुखद अनुभव लेने के लिए सर्दियों और वसंत के ठंडे महीनों में यात्रा की योजना बनाना सबसे अच्छा रहता है।

Photo by Dhwani Jalan / Unsplash

मध्य प्रदेश का खजुराहो अपनी प्राचीन कामुक कलाकृतियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर काम कलाओं को चित्रित करती नक्काशियां दीवारों पर अंकित हैं। मध्यकालीन विरासत के इन प्रतीकों को निहारना एक अलग ही अनुभव देता है, हालांकि चिलचिलाती गर्मी में यहां जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Photo by Sylwia Bartyzel / Unsplash

आगरा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो ताजमहल के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हालांकि गर्मियों के दिनों में यहां की यात्रा से बचना चाहिए। तेज धूप में संगमरमर पर चलना काफी असुविधाजनक साबित हो सकता है। वैसे यह स्मारक साल भर बहुत खूबसूरत दिखता है। गर्मियों में शाम के समय इसका दीदार किया जा सकता है।

Photo by Gaurav Sehara / Unsplash

अपनी आश्चर्यजनक पीली-सुनहरी रेत की वजह से जैसलमेर भारत की स्वर्ण नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यह राजस्थान का एक शानदार गंतव्य है। यहां पर हैरान करने वाले रेत के टीले हैं। लेकिन गर्मियों में यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। अगर आपको बेहद गर्म मौसम नहीं सुहाता तो चिलचिलाती धूप के दिनों में जैसलमेर की यात्रा टालना ही बुद्धिमानी होगी।

#SwarnMandir #Khajuraho #TajMahal #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad