Skip to content

जानिए भारत की उन 5 अद्भुत जगहों के बारे में जहां एक बार जाना बनता है

इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन पांच बेहद खूबसूरत और अद्भुत स्थानों के बारे में जहां यात्रा करने के शौकीन हर व्यक्ति को कम से कम एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

Photo by Nomad Bikers / Unsplash

ट्रैवलिंग का मतलब केवल जगहों तक पहुंचना भर नहीं होता। इसका अर्थ ऐसी यात्रा होती है जो प्रकृति, संस्कृति और उस स्थान की विशेषताओं का अनुभव कराती है। भारत में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो अलग ही अनुभव प्रदान करती हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन पांच बेहद खूबसूरत और अद्भुत स्थानों के बारे में जहां यात्रा करने के शौकीन हर व्यक्ति को कम से कम एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

Aleppy boat ride
केरल में स्थित अलेप्पी (Alappuzha or Alleppey) को अपने बैकवाटर्स, बीच और लैगूंस के लिए जाना जाता है।Photo by Harika G / Unsplash

1.अलेप्पी

केरल में स्थित अलेप्पी (Alappuzha or Alleppey) को अपने बैकवाटर्स, बीच और लैगूंस के लिए जाना जाता है। दक्षिण भारत का यह पर्यटन स्थल स्वर्ग से कम नहीं लगता। खूबसूरत बैकवाटर्स पर नाव पर सवार होकर प्रकृति को निहारना एक अलग रोमांच देता है। बारिश के दौरान यहां की खूबसूरती अलग ही स्तर पर पहुंच जाती है। भारत के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में भी इस जगह का नाम शीर्ष पर है। अगर आप अगस्त-सितंबर में यहां जाने की योजना बनाते हैं तो आप पारंपरिक स्नेक बोट रेस की झलक भी देख सकते हैं।

कुडलू फाल्स कर्नाटक में छिपा हुआ एक ऐसा ही रत्न है जहां पहुंचने के लिए आपको ट्रेक करने जाना पड़ता है। Photo: trawell.in

2.कुडलू फॉल्स

जैसा कि कहा जाता है कि रत्न आसानी से नहीं मिलते। उन्हें पाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ते हैं। कुडलू फाल्स कर्नाटक में छिपा हुआ एक ऐसा ही रत्न है जहां पहुंचने के लिए आपको ट्रेक करने जाना पड़ता है। लेकिन एक बार यहां पहुंचने पर आपको जैसा माहौल मिलता है उसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। वेस्टर्न घाट के जंगलों के बीच स्थित सीता नदी पर स्थित इस झरने को सबसे बेहतरीन नजारों वाले फाल्स में से एक माना जाता है। यह उडुपी से करीब 42 किलोमीटर दूर है और यहां पानी की धारा 300 मीटर की ऊंचाई से गिरती है।

हिमालय की गोद में बसा यह मन मोह लेने वाला स्थान हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर से पर्यटकों का स्वागत करता है। Photo by Swarnarekha Pandey / Unsplash

3.लद्दाख

हिमालय की गोद में बसा यह मन मोह लेने वाला स्थान हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर से पर्यटकों का स्वागत करता है। ट्रैवलर्स और फोटोग्राफर्स के बीच लद्दाख बेहद लोकप्रिय है। यह ऐसा स्वर्ग है जो आपके फोन या कैमरे की गैलरी को तो भर देगा लेकिन इसकी खूबसूरती से आपका मन कभी नहीं भरेगा। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां और साफ झीलों के बीच यहां गुजारा गया हर समय आपको अलग आनंद का अनुभव उपलब्ध कराता है।

Stopping by the woods on a snowy evening.
मेघालय में स्थित शिलांग की खूबसूरती को शब्दों में तो बयां ही नहीं किया जा सकता। Photo by Abdus Sabur Dewan / Unsplash

4.शिलांग

मेघालय में स्थित शिलांग की खूबसूरती को शब्दों में तो बयां ही नहीं किया जा सकता। स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट के नाम से मशहूर शिलांग खासी और जयंतिया पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां का शिलांग पीक शहर का सबसे ऊंचा बिंदु है। 1965 मीटर पर स्थित है जहां से पूरे शहर का नजारा लिया जा सकता है। इसके अलावा लेडी हैदरी पार्क में फूलों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इसमें एक चिड़ियाघर और म्यूजियम भी है। आस-पास के इलाकों में 60 किलोमीटर दूर चेरापूंजी है जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होती है।

Yellow mood
फ्रांसीसी विरासत की हिफाजत कर रहा पुडुचेरी तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। Photo by Sukanya Basu / Unsplash

5.पुडुचेरी

फ्रांसीसी विरासत की हिफाजत कर रहा पुडुचेरी तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां की सुंदरता का अनुभव लेने का सबसे अच्छा तरीका साइकिल से शहर का भ्रमण करना है। यहां कई फ्रांसीसी कॉलोनियां आज भी मौजूद हैं। इसके अलावा यहां कई बहुत ही अद्भुत चर्च बने हुए हैं। बीच पर एक वॉक या ऑरोविले का दौरा सब कुछ आपको ऐसा अनुभव देगा जो आपको कहीं और नहीं मिल पाएगा। शांति, स्थिरता और खुद को समझने के लिए पुडुचेरी एक बेहतरीन जगह है जहां की यात्रा कभी भुलाए नहीं भूलेगी।

Comments

Latest