शहर के भीड़भाड़ भरे व्यस्त जीवन के बीच शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो इससे निकल कर किसी शांतिपूर्ण जगह नहीं जाना चाहेगा। और शांति के बीच कुछ समय बिताने के लिए पहाड़ों से बेहतर क्या हो सकता है? बेहद खूबसूरत पहाड़ी डेस्टिनेशंस के बीच ऐसे कई स्थान हैं जो प्राचीन इतिहास और संस्कृति समेटे हुए हैं।
बर्फ से ढकी चोटियों और हरियाली के बीच भारतीय मोनास्ट्री (बौद्ध मठ) ऐसा ही अद्भुत माहौल और अनुभव की पेशकश करती हैं। सकारात्मकता से भरी ये मोनास्ट्री आपके मन को अलग स्तर की स्थिरता प्रदान करेंगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए भारत में स्थित कुछ सबसे खूबसूरत बौद्ध मठों के बारे में जहां की यात्रा आपको हमेशा याद रहेगी।