भारतीय मूल की अमेरिकी प्राथमिक देखभाल चिकित्सक जो बच्चों के लिए कई किताबें लिख चुकी हैं, उन्हें बाल साहित्य के लिए उप विजेता न्यूबेरी ऑनर मेडल से सम्मानित किया गया है। बेंगलुरु में पैदा हुईं रजनी लरोक्का को उनकी किताब 'रेड, व्हाइट एंड होल' के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बाल साहित्य लेखकों के इसे सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

रजनी को यह अवार्ड इस प्रतिष्ठित पदक की 100वीं जयंती पर प्रदान किया गया। बाल साहित्यकारों को यह पदक देने की शुरुआत साल 1922 में की गई थी। बता दें कि रजनी इस पदक के लिए उप विजेता रहीं, वहीं डॉना बार्बा हिगुएरा को उनकी किताब 'दि लास्ट क्वेंटिस्टा' के लिए विजेता घोषित किया गया। उन्हें जॉन न्यूबेरी मेडल से सम्मानित किया गया।