भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे ग्लेन मैक्सवेल, वायरल हुआ तमिल में छपा कार्ड

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल शादी भी भारतीय मूल की विनी रमन से करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी का कार्ड भी तमिल में छपवाया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों की सगाई फरवरी 2020 में हुई थी।

तमिल भाषा में छपा यह कार्ड सामने आने के बाद विनी रमन की एक रिश्तेदार नंदिनी सत्यमूर्ति ने ट्विटर पर शादी के बारे में और जानकारियां भी साझा कीं। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा कि विनी और मैक्सवेल हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। भारत से विनी के संबंध में लगाए जा रहे कयासों को खारिज करते हुए नंदिनी ने कहा कि विनी के माता-पिता का संबंध चेन्नई के वेस्ट माम्बलम से नहीं है।