ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च (होली के दिन) एक निजी समारोह में शादी रचाई। विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी।

विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे थे। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।