ऑस्ट्रेलिया ने खोले दरवाजे, हजारों लोगों को इसलिए देगा स्थायी वीजा

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अब और ज्यादा आप्रवासियों को वीजा देने का फैसला किया है। देश की सरकार ने ऐलान किया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में कुशल कामगारों की सालाना सीमा को बढ़ाकर एक लाख 95 हजार किया जाएगा।

गृहमंत्री क्लेयर ओ नील ने वीजा बैकलॉग को घटाने के लिए भी कई बड़े कदमों का ऐलान किया, जिनमें अगले नौ महीने में 500 नए कर्मचारियों की भर्ती भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में जारी एक ‘जॉब समिट’ में गृहमंत्री क्लेयर ओ नील ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार हजारों इंजीनियरों और नर्सों को ऑस्ट्रेलिया लाएगी ताकि महत्वपूर्ण पेशों में स्किल्ड लेबर की कमी को पूरा किया जा सके।