UNSC में 26/11 का जिक्र कर भारत बोला, आतंक के खिलाफ बे-रहम नीति जरूरी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर से आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि और दिसंबर महीने के लिए भारत की तरफ से सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष रुचिरा कंबोज ने इस दौरान 2008 के मुंबई हमले (26/11) का भी जिक्र किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया।
#IndiainUNSC
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) December 5, 2022
“#Terrorism in all its forms and manifestations remains a global challenge and only a unified and zero-tolerance approach to terrorism can eventually defeat it..”
Excerpts from Ambassador’s remarks in #India’s 🇮🇳national capacity at the #UNSC meeting on #Iraq. pic.twitter.com/TWk5Xytnzm
सुरक्षा परिषद में इराक पर चर्चा के दौरान कंबोज ने कहा कि इराक में सरकार और नागरिक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट (ISIL) से लड़ रहे हैं। आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है। वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ हमारी ये लड़ाई बहुत अहम है। तेजी से बढ़ते आतंकवाद के खतरे से दुनिया का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं है।