भारत के अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी पिछले एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाने वाले शख्स बन गए हैं। एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 (M3M Hurun Global rich List 2022) के अनुसार अडानी ने पिछले साल हर हफ्ते अपनी संपत्ति में छह हजार करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान उनकी संपत्ति 49 अरब डॉलर (करीब 3733 अरब 97 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये) बढ़ी।

अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। उनकी कुल संपत्ति 81 अरब डॉलर (6172 अरब 68 करोड़ 60 लाख रुपये) है। वह केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी से पीछे हैं हैं। 103 अरब डॉलर (लगभग 7849 अरब 21 करोड़ 80 लाख रुपये) की संपत्ति वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं जिन्हें इस लिस्ट के शीर्ष 10 में जगह मिली है। अंबानी की संपत्ति पिछले एक साल में 24 फीसदी बढ़ी है।