ड्रैगन का डर: चीन ने बॉर्डर खोले तो दुनिया ने बढ़ाईं पाबंदियां, हवाई सेवाओं में सख्ती

चीन ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं। ड्रैगन देश पहुंचने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए रास्ते खुल गए हैं। वहीं चीन के लोग अब दुनिया के अन्य देशों का रुख कर पाएंगे। एक तरफ सीमाएं खुल गई हैं और दूसरी तरफ विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला यह देश इस महीने चंद्र नव वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में देश के भीतर ही लाखों शहरी और महानगरीय लोग ग्रामीण अंचलों की यात्रा पर निकलेंगे। लिहाजा तमाम देशों ने 'ड्रैगन के डर' से अपने कोविड प्रोटोकॉल को कड़ा कर दिया है।

दुनिया के कई देशों ने चीनी यात्रियों के लिए कोविड प्रतिबंधों को सख्त कर दिया है। हवाई कंपनियां इस मामले में जीरो कोविड नीति अपना रही हैं ताकि चीनी लोगों को शेष दुनिया की आबादी से अलग रखा जा सके। यहां पढ़िये चीन और दुनिया के दूसरे देशों में कोविड को लेकर क्या कुछ चल रहा है....