मलेशियाई-भारतीय रैपर अरुणबोई (Arunboii) ने जून 2021 में अपना म्यूजिकल डेब्यू 'एंज पोर्ट' को रिलीज किया। इस म्यूजिक वीडियो ने यूट्यूब पर काफी लोकप्रियता हासिल की है। अब तक इसे 1.25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को दातो एके थेवरजा (Dato AK Thevaraja) और धर्मशीलन (Dharmaseelan) ने प्रोड्यूस किया है। ब्लैक योडा (Black Yoda) ने गाना कंपोज किया है। इसे बुद्ध एक्स ने डी 1 सिनेमैटोग्राफी के साथ निर्देशित किया है।
इस म्यूजिक के साथ डेब्यू करने वाले अरुणबोई ने मलेशिया में मजदूर वर्ग के द्वारा सामने आनी वाली कठिनाइयों को सूचीबद्ध किया है। मलेशिया में भारतीयों को ठग के रूप में कैसे चित्रित किया जाता है, इस पर उन्होंने जनता की राय को बदलने के लिए इस माध्यम का उपयोग किया है।
गाने के दृश्य की शुरुआत अरुणबोई के साथ होती है, जिसमें वे पुलिस की दो कारों के बीच कैद दिखाई देते हैं। अरुण सियारमा, अरुणबोई के रूप में मलेशिया के सेलांगोर, क्लैंग में ब्लू-कॉलर श्रमिकों के एक समुदाय में पले-बढ़े।
वह क्लैंग समुदाय के गैंगस्टर मानने की पूर्व धारणा को बदलना चाहते थे। अरुणबोई ने कहा, "मैं हमेशा नेगेटिव दृष्टिकोण बदलना चाहता था और बताना चाहता था कि हम सिर्फ वर्कर हैं, ड्रग तस्कर नहीं।" अरुणबोई ने वीडियो में विभिन्न मजदूर वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है।