अगर आप भारत आ रहे हैं और खासकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतर रहे हैं तो यह खबर पढ़ लीजिए। दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट के मिलने से मुंबई में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है और टेस्ट का खर्च भी यात्रियों को खुद ब खुद उठाना होगा।
नई गाइडलाइंस के मुताबिक यह फैसला 2 सितंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर ब्रिटेन, यूरोप, खाड़ी देशों, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे आदि देशों से आने वाले यात्री इसी एयरपोर्ट पर उतरते हैं। अब ये यात्री एयरपोर्ट से सीधे बाहर नहीं निकल पाएंगे या प्रवेश कर पाएंगे।