एमी बेरा ने रेबीज के टीके की लागत कम करने के लिए पेश किया बिल

भारतीय अमेरिकी सांसद ने रेबीज के उपचार की लागत को कम करने के लिए एक व्यापक बिल पेश किया है। यह कानून उन लोगों के लिए राहतकारी होगा जिनका बीमा नहीं है। अफोर्डेबल रेबीज ट्रीटमेंट अधिनियम पास हो जाने पर एक तो रेबीज के इलाज का खर्चा कम हो जाएगा और साथ ही इसके लिए सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रम भी लागू होगा।

बेरा ने बताया कि एक घातक बीमारी होने के बावजूद अगर जल्दी इलाज किया जाए तो रेबीज को रोका जा सकता है।Photo by CDC / Unsplash

भारतीय अमेरिकी सांसद एमी बेरा ने यह बिल पेश किया है। एमी ने यह कानून 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस वाले दिन पेश किया। दरअसल, अप्रैल में बेरा को यूएस कैपिटोल मैदान में एक पागल लोमड़ी ने काट लिया था और इसके उपचार के लिए उन्हे इम्युनोग्लोबुलिन और रेबीज शॉट्स लेने पड़े थे।