एक नए अध्ययन के अनुसार अमेरिका में जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद से अप्रवासी लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। नवंबर 2021 में अप्रवासियों की संख्या अमेरिका में 4 करोड़ 62 लाख दर्ज की गई है। यह अमेरिकी इतिहास में अब तक सबसे अधिक है।
वाशिंगटन की सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज के अनुसार 2020 के मध्य तक कुल अप्रवासी आबादी गिर गई थी जोअब बाइडेन की जीत के बाद नाटकीय रूप से बढ़ गई। स्टडी में कहा गया है कि विदेशी मूल के लोगों की संख्या यानी अप्रवासियों की संख्या फरवरी और सितंबर 2020 के बीच 12 लाख कम हो गई थी लेकिन चुनाव से ठीक पहले यानी अक्टूबर 2020 से लेकर नवंबर 2021 तक 22 लाख बढ़ी है।