अमेरिका में भी बढ़ रही पीएम मोदी की लोकप्रियता, किसने कहा और क्यों

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी "प्रधानमंत्री के रूप में अन्य भारतीय राजनेताओं की तुलना में बहुत अलग तरह की पृष्ठभूमि से हैं। उनकी बाजार अर्थशास्त्र की समझ अन्य की अपेक्षा अलग है। मोदी ने लालफीताशाही को कम किया है, जो कई मामलों में कारगर हुआ है। हालांकि अन्य समय में मोदी और भारत अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र के शिकार रहे हैं।" यह विचार हैं अमेरिकी पत्रकार जॉन गिजी (John Gizzi) के। उनका यह भी मानना है कि गांधी वंश और कांग्रेस पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद भारत एक नए युग की ओर बढ़ रहा है।

अमेरिकयों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पसंद नहीं थी, लेकिन अब पार्टी मजबूत स्थिति में आ गई है। 

इंडियन स्टार के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में न्यूज़मैक्स के मुख्य राजनीतिक स्तंभकार और व्हाइट हाउस संवाददाता जॉन गिजी ने भारतीय परिदृश्य को लेकर खुलकर बात की और माना कि पहले तमाम अमेरिकयों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पसंद नहीं थी, लेकिन अब पार्टी मजबूत स्थिति में आ गई है।