अमेरिका के सबसे विशाल सालाना गणेश उत्सव का आयोजन न्यू जर्सी के वुडब्रिज में किया गया। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी 1947 प्रोडक्शंस एंड एंटरटेनमेंट आईएनसी के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में डेढ़ लाख से अधिक लोग शामिल हुए। भगवान गणेश की 14 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। पांच दिनों तक हजारों लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
